Nepal Civil Service Bill 2026 / Image Source : x
नई दिल्ली : Nepal Civil Service Bill 2026 नेपाल सरकार ने सरकारी नौकरियों के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है और इसके लिए एक नया बिल तैयार किया गया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि अब नेपाल में सरकारी कर्मचारी 60 साल की उम्र में रिटायर होंगे, जबकि पहले यह उम्र 58 साल थी। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की सरकार ने इस योजना को बहुत ही कम समय में तैयार किया है ताकि देश की प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर और ईमानदार बनाया जा सके।
इस नए कानून में युवाओं के लिए भी नए नियम हैं। अब सरकारी नौकरी में भर्ती होने की उम्र घटा दी गई है, ताकि युवा और फुर्तीले लोग सिस्टम का हिस्सा बन सकें। ( Retirement Age in Nepal )इसके साथ ही सरकार ने सख्ती बरतते हुए ट्रेड यूनियनों पर पाबंदी लगा दी है और कर्मचारियों के राजनीति में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है। नियम इतने कड़े हैं कि अगर कोई कर्मचारी गांव या दूर-दराज के इलाकों में ट्रांसफर लेने से मना करता है, तो उसे कभी प्रमोशन नहीं मिलेगा। साथ ही, अब कोई भी अधिकारी एक ही दफ्तर में 4 साल से ज्यादा नहीं टिक पाएगा और आरक्षण का फायदा भी अब सीमित कर दिया गया है।
नेपाल सरकार का मानना है कि इन बदलावों से केवल काबिल और मेहनती लोगों को ही आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इससे सरकारी दफ्तरों में कामकाज की रफ्तार बढ़ेगी और भ्रष्टाचार कम होगा। ( Nepal Govt Job Rules )हालांकि, नेपाल में ऐसा कानून लाने की कोशिश पहले भी तीन बार हो चुकी है जो सफल नहीं रही, लेकिन इस बार सरकार को उम्मीद है कि यह बिल पास हो जाएगा।