नेपाल में बाढ़: आरएसएस, विहिप ने जताया दुख, पीड़ितों की मदद करने की प्रतिबद्धता जताई

नेपाल में बाढ़: आरएसएस, विहिप ने जताया दुख, पीड़ितों की मदद करने की प्रतिबद्धता जताई

नेपाल में बाढ़: आरएसएस, विहिप ने जताया दुख, पीड़ितों की मदद करने की प्रतिबद्धता जताई
Modified Date: August 27, 2026 / 12:11 am IST
Published Date: August 27, 2026 12:11 am IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नेपाल में बुधवार को विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि पर दुख जताते हुए प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और पीड़ितों को हरसंभव मदद देने की बात कही।

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक बयान जारी कर लोगों से इस ‘‘अप्रत्याशित संकट’’ की घड़ी में आगे आकर पीड़ितों की यथासंभव मदद करने की अपील की।

तिब्बत में अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में बुधवार को मध्य नेपाल के कई इलाके आ गए, जिससे करीब 100 लोगों की मौत हो गई और 133 भारतीय नागरिकों समेत 750 से अधिक लोग लापता हैं।

होसबाले ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों तथा इससे प्रभावित और घायल सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।’’

उन्होंने कहा कि रसुवा, धादिंग, नुवाकोट, चितवन और पूर्वी नवलपरासी जिले इस आपदा से प्रभावित हुए हैं और इन जिलों में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

होसबाले ने कहा, ‘‘हम इस संकट से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हरसंभव सहायता देने का प्रयास करेंगे।’’

विहिप के महासचिव बजरंग बागड़ा ने भी एक बयान जारी कर कहा कि संकट की इस घड़ी में परिषद और हिंदू समाज नेपाल के लोगों, प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।

विहिप ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही सहायता के अलावा उसने भारतीय समाज से राहत सामग्री और आर्थिक सहायता जुटाकर प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के बीच वितरित करने का फैसला किया है।

भाषा सिम्मी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में