नेपाल के प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग का आह्वान किया

नेपाल के प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग का आह्वान किया

नेपाल के प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग का आह्वान किया
Modified Date: June 6, 2026 / 08:32 pm IST
Published Date: June 6, 2026 8:32 pm IST

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, छह जून (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आर्थिक अवसरों के सृजन और जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बिम्सटेक के सदस्य देशों के बीच मजबूत सहयोग का आह्वान किया है।

उन्होंने शनिवार को जारी एक बयान में क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं के गहन एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए परिवहन, व्यापार और डिजिटल नेटवर्क में संपर्कता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) एक क्षेत्रीय संगठन है जो बंगाल की खाड़ी पर निर्भर या उससे सटे देशों के बीच आर्थिक विकास, तकनीकी सहयोग और संपर्क पर ध्यान केंद्रित करता है। इसके सात सदस्य देश हैं – बांग्लादेश, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका, भारत, भूटान और म्यांमा।

बिम्सटेक की 29वीं वर्षगांठ के अवसर पर, नेपाल के विदेश कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “उन्होंने (बालेंद्र शाह ने) अर्थव्यवस्थाओं के गहन एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए परिवहन, व्यापार और डिजिटल नेटवर्क में संपर्कता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।”

इसमें कहा गया, “उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि बिम्सटेक की स्थायी शक्ति उसके लोगों में निहित है, तथा पर्यटन को बढ़ावा देने, युवाओं और उद्यमियों के लिए अवसर पैदा करने और जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ लचीलेपन के लिए अधिक प्रयास करने का आह्वान किया।”

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक क्षेत्र को आपस में जुड़ा हुआ, लचीला और समृद्ध बनाने के लिए सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने की नेपाल की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

भाषा प्रशांत माधव

माधव


लेखक के बारे में