नीदरलैंड की महिला ने बलात्कार का लगाया आरोप

Ads

नीदरलैंड की महिला ने बलात्कार का लगाया आरोप

  •  
  • Publish Date - March 18, 2022 / 02:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) नीदरलैंड की एक महिला के साथ जयपुर के एक होटल में कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि एक व्यक्ति ने होटल में आयुर्वेदिक मालिश के बहाने उसके साथ बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार की है। अज्ञात आरोपी ने सिंधी कैंप के पास एक होटल में आयुर्वेदिक मसाज के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि महिला ने इस बारे में बृहस्पतिवार शाम सिंधी कैंप थाने में भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा पृथ्वी अमित

अमित