दिल्ली में नया अरुणाचल प्रदेश निवास मरीजों एवं विद्यार्थियों की सहायता करेगा: खांडू

दिल्ली में नया अरुणाचल प्रदेश निवास मरीजों एवं विद्यार्थियों की सहायता करेगा: खांडू

दिल्ली में नया अरुणाचल प्रदेश निवास मरीजों एवं विद्यार्थियों की सहायता करेगा: खांडू
Modified Date: May 3, 2026 / 07:59 pm IST
Published Date: May 3, 2026 7:59 pm IST

ईटानगर, तीन मई (भाषा) मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को कहा कि नयी दिल्ली में नवउद्घाटित अरुणाचल निवास राज्य के रोगियों और विद्यार्थियों को ठहरने एवं अन्य सहायता प्रदान करेगा।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली के धीरपुर में नवनिर्मित अरुणाचल निवास का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की।

उन्होंने इसे अरुणचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बाहर रहने और यात्रा करने वाले नागरिकों को सहायता प्रदान करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

खांडू ने कहा कि अरुणाचल निवास में राष्ट्रीय राजधानी में इलाज कराने को इच्छुक रोगियों के (ठहरने के) लिए समर्पित व्यवस्था हैं और उत्तरी परिसर क्षेत्र के निकट होने के कारण, यह विश्वविद्यालय में प्रवेश अवधि के दौरान विद्यार्थियों को ठहरने के लिए एक सुगम और सुरक्षित स्थल का विकल्प होगा।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यसभा सदस्य नबम रेबिया, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली में रहने वाले राज्य के लोग उपस्थित थे।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन


लेखक के बारे में