नई शिक्षा नीति ‘गेम-चेंजर’, देश की शिक्षा व्यवस्था में लाएगी यह बड़ा बदलाव : मंत्री राजकुमार

New education policy 'game-changer' : मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 एक ‘गेम-चेंजर’ है

नई शिक्षा नीति ‘गेम-चेंजर’, देश की शिक्षा व्यवस्था में लाएगी यह बड़ा बदलाव : मंत्री राजकुमार

ranjan singh

Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: July 3, 2022 1:16 am IST

नयी दिल्ली। शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 एक ‘गेम-चेंजर’ है, जो देश की शिक्षा प्रणाली में आमूल-चूल बदलाव ला सकती है।

यह भी पढ़ें:  Video viral : सड़क पर खतरनाक स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने सिखाया ऐसे सबक

सिंह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में ‘‘भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों की यात्रा में भारतीय शिक्षा व्यवस्था’’ विषय पर 27वें प्रो. जी राम रेड्डी स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: रेप केस में पूर्व विधायक का भाई गिरफ्तार, अन्य आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने बिछाया जाल

शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘एनईपी-2020 गेम-चेंजर है, जो देश की शिक्षा प्रणाली को नए सिरे से व्यवस्थित करके पूरी तरह बदल सकती है।’’ उन्होंने कहा कि इसके लिए इग्नू को भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति के साथ शिक्षा के प्रति अपने दृष्टिकोण को मजबूत करना चाहिए।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में