अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ते हेतु जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर नई सुरंग बनाई जाएगी

अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ते हेतु जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर नई सुरंग बनाई जाएगी

अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ते हेतु जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर नई सुरंग बनाई जाएगी
Modified Date: July 1, 2026 / 08:58 pm IST
Published Date: July 1, 2026 8:58 pm IST

जम्मू, एक जुलाई (भाषा) अमरनाथ यात्रा से पहले सड़क अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में यहां दो बड़ी परियोजनाएं पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें रणनीतिक महत्व वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिगडोल और पंथयाल को जोड़ने वाली 3.5 किलोमीटर लंबी सुरंग तथा रामसू के पास बना 810 मीटर लंबा महराब दार पुल शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने इस विकास को सुरक्षित, तेज और अधिक भरोसेमंद संपर्क व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सिन्हा बृहस्पतिवार सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करेंगे।

यात्री राजमार्ग से होकर पहलगाम और बालटाल स्थित अपने-अपने आधार शिविरों तक पहुंचेंगे। सतावन दिनों की अमरनाथ यात्रा इन दोनों मार्गों से शुरू होगी।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में