7th Pay Commission DA Hike Latest News : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी.. महंगाई भत्ते पर आ गया नया अपडेट, इस महीने से बढ़कर आएगी सैलरी!
7th Pay Commission DA Hike Latest News : नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी सामने आई है।

DA Hike Latest News 2025: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी / Image Source: File
नई दिल्ली। 7th Pay Commission DA Hike Latest News : नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। लाखों कर्मचारी महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस घोषणा की आधिकारिक पुष्टि मार्च के पहले हफ्ते में हो सकती है। इसका कारण है उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के दिसंबर 2024 के आंकड़ों का इंतजार, जो DA में वृद्धि को निर्धारित करते हैं।
7th Pay Commission DA Hike Latest News : हाल ही में श्रम मंत्रालय ने नवंबर 2024 के CPI-IW डेटा जारी किए, जो 144.5 पॉइंट पर स्थिर रहा। इससे संकेत मिल रहे हैं कि महंगाई भत्ता (DA) में 3 फीसदी की वृद्धि हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो DA/DR दर जनवरी 2025 से प्रभावी रूप से 56 फीसदी हो जाएगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक दिसंबर 2024 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। अगर दिसंबर में सूचकांक में 0.5 पॉइंट तक वृद्धि होती है, तो DA दर 56 फीसदी हो सकती है।
कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता?
अक्टूबर 2024 तक DA का स्कोर 55.05% था, लेकिन नवंबर के आंकड़ों में यह बढ़कर 55.54% हो गया है। अब 31 जनवरी 2025 का इंतजार है, जब दिसंबर महीने के लिए AICPI इंडेक्स का नंबर रिलीज होगा। इसके बाद ही फाइनल नंबर डिसाइड होगा। हालांकि, अब 56 फीसदी से ज्यादा महंगाई भत्ता असंभव लग रहा है। कुल मिलाकर कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी का ही इजाफा होना लगभग तय हो चुका है।
केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के DA और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) को साल में दो बार संशोधित करती है। पहला जनवरी-जून अवधि के लिए। दूसरा जुलाई-दिसंबर अवधि के लिए। अक्टूबर 2024 में सरकार ने जुलाई-दिसंबर 2024 अवधि के लिए 3% की वृद्धि की थी, जिससे DA कुल 53% हो गया था।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महंगाई भत्ते (DA) में लगभग 3% की वृद्धि हो सकती है, जिससे DA दर जनवरी 2025 से 56% हो जाएगी, अगर दिसंबर 2024 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) में मामूली वृद्धि होती है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: New update has come on the dearness allowance of employees, salary will increase from this month!

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm