ऑटोरिक्शा के झील में गिरने से नवजात और दो बच्चों की मौत
ऑटोरिक्शा के झील में गिरने से नवजात और दो बच्चों की मौत
दाहोद, 25 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के दाहोद जिले में एक ऑटोरिक्शा के सड़क किनारे की झील में गिरने से एक नवजात और दो बच्चों की मौत हो गई तथा दो महिलाएं घायल हो गईं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना नानी डोकी गांव में हुई। ये पांचों एक स्वास्थ्य केंद्र से लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा सड़क के किनारे की झील में गिर गया। इस घटना में नवजात, पांच वर्षीय आर्यन मवी और छह वर्षीय प्रियंका बारिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
नवजात की 25 वर्षीय मां और उसकी 60 वर्षीय रिश्तेदार इस घटना में घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शवों को अग्निशमन दल ने बरामद किया। ऑटोरिक्शा का चालक घटनास्थल से फरार हो गया जिसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
भाषा स्नेहा नरेश
नरेश

Facebook


