कश्मीर के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की

कश्मीर के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की

कश्मीर के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की
Modified Date: September 1, 2026 / 05:48 pm IST
Published Date: September 1, 2026 5:48 pm IST

श्रीनगर, एक सितंबर (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी और हाल में कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का पदभार ग्रहण करने वाले सुजीत कुमार ने मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।

सिविल सचिवालय में हुई बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने कुमार को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिये इस मुलाकात की औपचारिक जानकारी दी।

सीएमओ ने पोस्ट में कहा, ‘‘कश्मीर के महानिरीक्षक एवं आईपीएस अधिकारी सुजीत कुमार ने हाल ही में पद संभालने के बाद आज श्रीनगर के सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।’’

कुमार 2007 बैच के अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 27 अगस्त, 2026 को कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया था।

उन्होंने वी.के. बिरडी का स्थान लिया है, जिन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में