रिसड़ा राम नवमी हिंसा मामले में एनआईए ने तृणमूल कांग्रेस पार्षद शाकिर अली को गिरफ्तार किया

रिसड़ा राम नवमी हिंसा मामले में एनआईए ने तृणमूल कांग्रेस पार्षद शाकिर अली को गिरफ्तार किया

रिसड़ा राम नवमी हिंसा मामले में एनआईए ने तृणमूल कांग्रेस पार्षद शाकिर अली को गिरफ्तार किया
Modified Date: June 30, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: June 30, 2026 5:07 pm IST

कोलकाता, 30 जून (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के पार्षद शाकिर अली को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिसड़ा में 2023 में राम नवमी पर हुई हिंसा की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शाकिर अली पार्टी की पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार के पति हैं।

अधिकारी ने बताया कि रिसड़ा नगरपालिका के वार्ड संख्या 4 के पार्षद अली को रिसड़ा में उनके घर से हिरासत में लिया गया। मंगलवार सुबह एनआईए की एक टीम ने सीआरपीएफ जवानों के साथ वहां तलाशी अभियान चलाया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शाकिर अली को 2023 के रिसड़ा राम नवमी हिंसा मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें संबंधित अदालत में पेश किया गया। जांच जारी है और हम साजिश और हिंसा से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रहे हैं।’’

हालांकि, उन्होंने जांच से जुड़ी ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘चूंकि जांच एक अहम चरण में है, इसलिए इस समय और जानकारी देना सही नहीं होगा।’’

अली की गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।

आरामबाग से दो बार तृणमूल की सांसद रहीं अपरूपा पोद्दार को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने टिकट नहीं दिया था।

अली कई साल से रिसड़ा में पार्षद हैं।

भाषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में