एनआईए ने पंजाब, राजस्थान में 16 स्थानों पर छापेमारी की, छह लोग हिरासत में लिए गए

एनआईए ने पंजाब, राजस्थान में 16 स्थानों पर छापेमारी की, छह लोग हिरासत में लिए गए

एनआईए ने पंजाब, राजस्थान में 16 स्थानों पर छापेमारी की, छह लोग हिरासत में लिए गए
Modified Date: February 27, 2024 / 03:15 pm IST
Published Date: February 27, 2024 3:15 pm IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने देश में आतंकवादियों एवं अन्य अपराधियों के गठजोड़ का पता लगाने के लिए मंगलवार को पंजाब और राजस्थान में कई स्थानों पर छापेमारी की और इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों और अन्य अपराधियों के बीच साठगांठ से संबंधित एक मामले में जारी जांच के तहत पंजाब में 14 और राजस्थान में दो स्थानों पर छापेमारी जारी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर छह लोगों से पूछताछ की जा रही है।’’

भाषा

सिम्मी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में