एनआईए ने झारखंड में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के संदिग्ध सदस्यों के परिसरों पर छापे मारे

एनआईए ने झारखंड में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के संदिग्ध सदस्यों के परिसरों पर छापे मारे

एनआईए ने झारखंड में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के संदिग्ध सदस्यों के परिसरों पर छापे मारे
Modified Date: June 27, 2024 / 04:05 pm IST
Published Date: June 27, 2024 4:05 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के संदिग्धों और समर्थकों के परिसरों पर छापे मारे।

एनआईए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि चार स्थानों पर छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, दस्तावेज और पत्र समेत कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गईं।

एनआईए ने यह कार्रवाई तीन नक्सल समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद की, जो भाकपा (माओवादी) के लिए संदेशवाहक के रूप में काम कर रहे थे।

बयान में कहा गया है कि तीनों को पश्चिमी सिंहभूम जिले के बेरा केंदुड़ा में स्थित स्कूल से पकड़ा गया था और उनके पास से एक आपत्तिजनक पत्र मिला था, जिसके बाद एनआईए ने जिले के अन्य नक्सल समर्थकों और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

बयान में कहा गया है कि एनआईए ने पिछले साल अगस्त में मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

भाषा

योगेश अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में