दिल्ली हवाई अड्डे पर 30 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

Ads

दिल्ली हवाई अड्डे पर 30 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 2, 2022 / 02:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश में 30 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की तस्करी करने के लिए नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया है। सीमाशुल्क अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को दोहा से होते हुए लागोस से आने के बाद आरोपी को रोका गया।

अधिकारी ने कहा कि उसके पास से 30 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग चार किलो हेरोइन बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। हेरोइन भी जब्त की जा चुकी है।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश