श्रीनगर में एक वाहन के नदी में गिरने से सीआरपीएफ के नौ जवान घायल

श्रीनगर में एक वाहन के नदी में गिरने से सीआरपीएफ के नौ जवान घायल

श्रीनगर में एक वाहन के नदी में गिरने से सीआरपीएफ के नौ जवान घायल
Modified Date: February 21, 2026 / 01:24 pm IST
Published Date: February 21, 2026 1:24 pm IST

श्रीनगर, 21 फरवरी (भाषा) श्रीनगर में शनिवार को एक वाहन के नदी में गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमदनगर में दगपोरा-उमरहैर मार्ग पर हुई।

अधिकारियों ने बताया कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन पलट गया और पास की नदी में गिर गया।

उन्होंने कहा कि घायल सीआरपीएफ जवानों को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में