पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए
पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए
पुडुचेरी, 28 दिसंबर (भाषा) पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान नौ लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,434 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलू ने एक विज्ञप्ति में कहा कि लगातार नौवें दिन मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतकों की कुल संख्या अब भी 1,880 है।
निदेशक ने कहा कि 2,265 नमूनों की जांच में ये नए मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी से दो, कराइकल से चार, यानम से तीन मामले सामने आए हैं।
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 119 है। कुल 1,27,435 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। कोविड-19 रोधी टीके की कुल 13,81,069 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
भाषा
जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


