HRD मंत्रालय ने जारी की देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची, नंबर 1 पर IIT मद्रास

HRD मंत्रालय ने जारी की देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची, नंबर 1 पर IIT मद्रास

HRD मंत्रालय ने जारी की देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची, नंबर 1 पर IIT मद्रास
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: April 8, 2019 4:19 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सोमवार को देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिग जारी की है। इस सूची में आईआईटी मद्रास को पहला स्थान मिला है। बता दें कि मंत्रालय 2016 से नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क का प्रकाशन कर रहा है, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जारी किया है। जारी सूची के अनुसार भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर को दूसरा और आईआईटी दिल्ली को तीसरा स्थान दिया गया है। शिर्ष 10 शिक्षण संस्थानों की सूची में सात आईआईटी हैं।

Read More: इंग्लिश मीडियम के बच्चों को दिया हिंदी में प्रश्न पत्र, अनुवाद में ही निकल गया पूरा समय,औचित्यहीन रही लर्निंग आऊटकम योजना

सूची में सातवें स्थान पर जेएनयू दिल्ली और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आठवें स्थान पर हैं। देश भर के कॉलेजों में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस को इस सूची में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है जबकि इसी विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफन्स कॉलेज चौथे पायदान पर है। वहीं दूसरे, तीसरे और पांचवे स्थान पर क्रमशः हिंदू कॉलेज (दिल्ली), प्रेसीडेंसी कॉलेज (चेन्नई) और श्रीराम कॉलेज (दिल्ली) है। वहीं जामिया हमदर्द इंस्टीट्यूट फार्मेसी में नंबर एक पर है।

Read More: OLX से खरीदते हैं सामान तो हो जाईए सावधान, ठगों ने आर्मी अधिकारी बनकर लगाया लाखों का चूना

आईआईएम बेंगलुरू मैनेजमेंट कॉलेज में पहले नंबर पर, मेडिकल साइंस कॉलेज में पहले नंबर पर, नेशनल लॉ स्कूल, बेंगलुरू टॉप लॉ कॉलेज बना। इसके अलावा टॉप-10 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन की सूची में पहले नंबर पर आईआईटी मद्रास, दूसरे पर आईआईटी दिल्ली और तीसरे पर आईआईटी बॉम्बे है। शीर्ष विश्वविद्यालयों की बात करें तो, आईआईएस बेंगलुरू पहले नंबर पर, जेएनयू दूसरे नंबर पर, बीएचयू, तीसरे नंबर पर, यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद चौथे नंबर पर और कोलकाता यूनिवर्सिटी पांचवें नंबर पर है।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/TkDfmgZVZ-A” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"