रक्षा मंत्री सीतारमण ने फ्रांस में किया राफेल प्लांट विजिट

Ads

रक्षा मंत्री सीतारमण ने फ्रांस में किया राफेल प्लांट विजिट

  •  
  • Publish Date - October 14, 2018 / 06:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री सीतारमण इन दिनों फ़्रांस दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई ऐसे जगह पर जा रही हैं जिसका संबंध भारत से है इसी दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को दसॉ एविएशन के पेरिस के पास स्थित उस संयंत्र का दौरा किया जिसमें भारत को आपूर्ति किए जाने वाले राफेल विमान बनाए जाते हैं। 

ये भी पढ़ें –सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर मलयालम अभिनेता ने दिया विवादित बयान

यहां ये ध्यान देना जरुरी है कि सीतारमण की फ्रांस यात्रा फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन से 36 राफेल जेट विमानों की खरीद को लेकर देश में उठे भारी विवाद के बीच हुई है। ज्ञात हो कि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राफेल डील को लेकर आठ सवाल पूछे थे. राहुल ने कहा था कि इस सौदे में सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लग रहे हैं और वह अब तक इन आरोपों का जवाब नहीं दे सके हैं. इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसके जवाब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि राहुल गांधी ने इस डील पर देश से आठ झूठ बोले हैं. उन्होंने कहा कि राहुल ने अब तक अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद और निर्मला सीतारमण के सवालों के जवाब नहीं दिए है। 

 

ये भी पढ़ें –असम के गुवाहाटी में धमाका, 4 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

मीडियापार्ट की यह नवीनतम रिपोर्ट पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि फ्रांस को दसॉ के लिए भारतीय साझेदार चुनने के लिए कोई विकल्प नहीं दिया गया था. भारत सरकार ने इसी भारतीय कंपनी का नाम प्रस्तावित किया था. ओलांद जब फ्रांस के राष्ट्रपति थे तभी यह सौदा हुआ था। 

वेब डेस्क IBC24