एनएमसी ने जम्मू चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीट को दी मंजूरी
एनएमसी ने जम्मू चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीट को दी मंजूरी
श्रीनगर, 13 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने जम्मू के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीट को मंजूरी दे दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि एनएमसी के चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड ने महाविद्यालय में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीट की अनुमति देते हुए स्वीकृति पत्र जारी किया है।
उन्होंने कहा कि इस मंजूरी के बाद आगामी शैक्षणिक सत्र से जम्मू के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की कुल सीट बढ़कर 250 हो जाएंगी। पिछले सप्ताह एनएमसी ने श्रीनगर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में भी 50 अतिरिक्त सीट को मंजूरी दी थी, जिससे वहां भी एमबीबीएस की कुल सीट की संख्या 250 हो गई है।
अतिरिक्त सीट के आवंटन पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कहा कि यह विस्तार चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, मानव संसाधन क्षमता बढ़ाने और स्थानीय युवाओं को प्रदेश में ही चिकित्सा शिक्षा एवं करियर के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भाषा
खारी वैभव
वैभव

Facebook


