अयोध्या राम मंदिर में भक्तों के लिए वीआईपी दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं: कृष्ण मोहन

अयोध्या राम मंदिर में भक्तों के लिए वीआईपी दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं: कृष्ण मोहन

अयोध्या राम मंदिर में भक्तों के लिए वीआईपी दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं: कृष्ण मोहन
Modified Date: August 6, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: August 6, 2026 10:15 pm IST

अयोध्या (उप्र), छह अगस्त (भाषा) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने बृहस्पतिवार को उन खबरों को खारिज किया जिसमें कहा गया है कि राम मंदिर में वीआईपी दर्शन बंद कर दिया गया है।

न्यास ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले जैसी हैं।

पत्रकारों से बातचीत में न्यास के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था पहले जैसी है। उन्होंने उन खबरों को खारिज किया जिसमें कहा गया है कि वीआईपी दर्शन बंद कर दिया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान खर्च को लेकर लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कृष्ण मोहन ने कहा कि जो लोग खर्च देख रहे थे, यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक


लेखक के बारे में