एच1एन1 का कोई नया स्वरूप नहीं मिला: आईसीएमआर सूत्र

एच1एन1 का कोई नया स्वरूप नहीं मिला: आईसीएमआर सूत्र

एच1एन1 का कोई नया स्वरूप नहीं मिला: आईसीएमआर सूत्र
Modified Date: August 23, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: August 23, 2026 8:35 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सूत्रों ने रविवार को कहा कि एच1एन1 का कोई नया स्वरूप सामने नहीं आया है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह बात दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच कही।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन्फ्लूएंजा का जो स्वरूप फैल रहा है वह ‘उत्तरी गोलार्ध के लिए अनुशंसित टीके में शामिल स्वरूप से अच्छी तरह मेल खाते हैं।’’

सूत्रों ने कहा कि एच1एन1 सहित मौसमी इन्फ्लूएंजा आमतौर पर अपने आप ठीक होने वाला संक्रमण है। इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, सिरदर्द और बदन दर्द शामिल हैं तथा उचित देखभाल और आराम से ज्यादातर लोग ठीक हो जाते हैं।

हालांकि, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों में जटिलताएं होने का जोखिम अधिक हो सकता है।

आईसीएमआर के सूत्रों ने बताया कि देश में वर्तमान में फैल रहे इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) पीडीएम09 वायरस का संबंध ए/मिसौरी/11/2025 (एच1एन1) पीडीएम09 जैसे वायरस के स्वरूप से है।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में