दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान
Modified Date: August 23, 2026 / 08:58 pm IST
Published Date: August 23, 2026 8:58 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से 0.3 डिग्री कम 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में शनिवार रात 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे के बीच एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई।

समीर ऐप के अनुसार, रविवार शाम पांच बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 96 दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 0 से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में