मेघालय सरकार ने प्रदर्शन कर रहे टैक्सी चालकों से की बातचीत, स्थायी समाधान का दिया आश्वासन

मेघालय सरकार ने प्रदर्शन कर रहे टैक्सी चालकों से की बातचीत, स्थायी समाधान का दिया आश्वासन

मेघालय सरकार ने प्रदर्शन कर रहे टैक्सी चालकों से की बातचीत, स्थायी समाधान का दिया आश्वासन
Modified Date: August 23, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: August 23, 2026 8:28 pm IST

शिलांग, 23 अगस्त (भाषा) मेघालय के उपमुख्यमंत्री स्नियावभालंग धर ने प्रदर्शन कर रहे पर्यटक टैक्सी चालकों के प्रतिनिधियों से रविवार को मुलाकात की और कहा कि सरकार उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रयास करेगी।

चालकों के संगठन ने मेघालय में पंजीकृत पर्यटक वाहनों के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डे पर निर्धारित पार्किंग सुविधाओं की कमी को लेकर चिंता जताई और आरोप लगाया कि यात्राओं के दौरान असम पुलिस द्वारा राज्य के चालकों को परेशान किया जाता है।

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि हाल में तनाव के दौरान जोरबाट में हुए प्रदर्शनों के दौरान उनके कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने मेघालय की ओर से दिए गए मुआवजे के बराबर असम सरकार से भी मुआवजा देने की मांग की।

धर ने चालकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को स्थायी रूप से हल करने के लिए असम सरकार और अन्य संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मेघालय और असम के बीच अंतरराज्यीय आवाजाही पहले की तरह जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को प्रस्तावित बैठक के बाद आगे का फैसला किया जाएगा।

धर ने कहा कि बैठक उनकी अध्यक्षता में होगी, जिसमें असम और मेघालय के परिवहन आयुक्तों के साथ-साथ दोनों राज्यों के परिवहन संघों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे चालकों की चिंताएं बिल्कुल जायज हैं। उम्मीद है कि दोनों राज्यों की बैठक के जरिए भविष्य में इस समस्या का समाधान हो जाएगा।’’

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में