नोएडा: दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला
नोएडा: दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला
नोएडा (उप्र), छह दिसंबर (भाषा) नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के विसाहड़ा गांव से पिछले दो दिन से लापता एक युवक का शव मंगलवार को कुएं में मिला।
थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि बिसाहड़ा गांव का रहने वाला रिंकू मोटरसाइकिल लेकर दो दिन पहले अपने घर से निकला था, लेकिन वह लौटा नहीं, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि रिंकू का शव और उसकी मोटरसाइकिल मंगलवार दोपहर को थाना क्षेत्र में स्थित कुएं में मिली।
सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
भाषा सं सिम्मी
सिम्मी

Facebook


