नोएडा : पिकअप वैन चालक का शव नाले में मिला

नोएडा : पिकअप वैन चालक का शव नाले में मिला

नोएडा : पिकअप वैन चालक का शव नाले में मिला
Modified Date: June 19, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: June 19, 2026 3:36 pm IST

नोएडा, 19 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में नोएडा फेस-वन थाना क्षेत्र की एक कोरियर कंपनी की पिकअप वैन के चालक का शव शुक्रवार सुबह नाले से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि सेक्टर-छह स्थित कंपनी में काम करने वाला चालक शराब के नशे में अपने वाहन में सो रहा था और रात के समय असंतुलित होकर नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

फेस-वन थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि एटा जिले का रहने वाला वेद प्रकाश (31) सेक्टर-छह स्थित एक कोरियर कंपनी में पिकअप वैन चलाता था।

उन्होंने बताया कि बीती रात को वह खाना खाने के बाद पिकअप वैन की छत पर गद्दा डालकर सो गया और शुक्रवार सुबह उसका शव नाले में पड़ा मिला।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक शराब के नशे में रात को सोते समय असंतुलित होकर नीचे गिरा और नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और इस मामले में शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

भाषा सं मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में