नोएडा: ट्रेन में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने के आरोप में पांच वेंडर गिरफ्तार
नोएडा: ट्रेन में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने के आरोप में पांच वेंडर गिरफ्तार
नोएडा, 21 मार्च (भाषा) दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अलग-अलग एक्सप्रेस ट्रेनों में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने के मामले में पांच वेंडर को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मारीपत रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचते पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से खाद्य सामग्री बरामद की गई और उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दादरी रेलवे-स्टेशन आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर आरपीएफ ने चंदौली जिले के गोबहरा गांव निवासी प्रदीप यादव, बिहार के रोहित और रामप्रवेश को खाद्य सामग्री बेचते पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी बिना वैध प्रमाणपत्र के ट्रेन में सामान बेच रहे थे।
वहीं, दादरी रेलवे स्टेशन यार्ड में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बिना वैध प्रमाण-पत्र के खाद्य सामग्री बेचने के आरोप में बिहार के दरभंगा निवासी सुशील कुमार व छपरा के बिट्टू कुमार को पकड़ा गया।
भाषा सं सुरभि
सुरभि

Facebook


