नोएडा : गलगोटिया कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या

नोएडा : गलगोटिया कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या

नोएडा : गलगोटिया कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या
Modified Date: February 25, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: February 25, 2026 10:56 am IST

नोएडा, 25 फरवरी (भाषा) गलगोटिया कालेज से बी-टेक की पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय एक छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी निवासी राजेश कुमार का पुत्र गौरव भगत सिंह छात्रावास सेक्टर पाई- 4 में रह कर गलगोटिया कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

कुमार ने बताया कि गौरव ने मंगलवार की रात को अपने छात्रावास में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या करने से पूर्व एक युवती को फोन पर संदेश भेजा है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंधों के चलते छात्र ने आत्महत्या की है।

भाषा सं मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में