ग्रेटर नोएडा में 11वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप की घटना सामने आई है। वारदात को अंजाम देने वाली तीन युवकों में से एक छात्रा का स्कूली दोस्त है। वारदात 18 अप्रैल की है। परिजनों को मामले का पता चलने पर, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
ये भी पढ़ें- मोदी का मंडला दौरा, राष्ट्रीय पंचायती राज कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
ये भी पढ़ें- हाईपावर कमेटी के साथ बैठक पर टिकी शिक्षाकर्मियों की उम्मीद,1 मई को लकी डे,संविलियन की सौगात का भरोसा
ग्रेटर नोएडा के स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का स्कूल बस छूट जाने पर पैदल घर लौट रही छात्रा को कार सवार युवकों ने रास्ता रोकर लिफ्ट देने की बात कही। कार सवार युवकों में से एक छात्रा का स्कूली दोस्त था। इसिलए छात्रा कार में बैठने तैयार हो गई।
ये भी पढ़ें- सुकमा से सटे गढ़चिरौली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर
पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसका हाथ-पैर बांधकर कई घंटो तक कार में बंधक बनाकर घुमाते रहे। इस दौरान तीनों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। शाम तक छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परेशान परिजनों ने छात्रा की पतासाजी की लेकिन कोई पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें- भरी सड़क पर बदमाशों ने युवती से कहा दिखाओ स्कर्ट के नीचे क्या है ,शिवराज को आया गुस्सा
देर रात आरोपियों ने छात्रा को नॉलेज पार्क के पास छोड़कर फरार हो गए। गश्त कर रही पीसीआर पुलिस की नजर अकेली छात्रा पर पड़ी तब जाकर मामले का खुलासा हो पाया। पीड़ित छात्रा के मुताबिक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
वेब डेस्क, IBC24