नोएडा: तेज गति से संगीत बजाने का विरोध करने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: तेज गति से संगीत बजाने का विरोध करने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: तेज गति से संगीत बजाने का विरोध करने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: September 6, 2026 / 07:06 pm IST
Published Date: September 6, 2026 7:06 pm IST

नोएडा, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र के गेझा गांव में तेज आवाज में संगीत बजाने से मना करने पर तीन लोगों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक आरोपी फरार है।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गेझा गांव की गली नंबर-5 निवासी सतीश चंद्र शर्मा (45) के पड़ोसी के घर पर बच्चे के जन्मदिन की पार्टी थी और इस दौरान वहां तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि सतीश चंद्र शर्मा ने तेज आवाज में संगीत बजाने का विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सतीश चंद्र शर्मा को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि घायल सतीश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों ललित और सुमित को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके पिता सतीश की तलाश की जा रही है।

भाषा सं जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में