नोएडा : साइकिल सवार छात्र को टैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

नोएडा : साइकिल सवार छात्र को टैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

नोएडा : साइकिल सवार छात्र को टैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
Modified Date: December 18, 2022 / 11:31 pm IST
Published Date: December 18, 2022 11:31 pm IST

नोएडा (उप्र), 18 दिसंबर (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि एक ट्रैक्टर चालक ने 10 वर्षीय छात्र शहद अली पुत्र शहजाद अली को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि छात्र साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, तभी यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल अली को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं शफीक

शफीक


लेखक के बारे में