नोएडा: दलित प्रेरणा स्थल पर आपत्तिजनक नृत्य का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

नोएडा: दलित प्रेरणा स्थल पर आपत्तिजनक नृत्य का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

नोएडा: दलित प्रेरणा स्थल पर आपत्तिजनक नृत्य का वीडियो वायरल, मामला दर्ज
Modified Date: January 31, 2026 / 11:37 am IST
Published Date: January 31, 2026 11:37 am IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 31 जनवरी (भाषा) नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर कथित आपत्तिजनक नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गोलचक्कर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि 30 जनवरी को वायरल हुए वीडियो में पांच से छह महिला व पुरुष दलित प्रेरणा स्थल पर कथित आपत्तिजनक नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह का आचरण गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच से छह अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा सं शोभना खारी

खारी


लेखक के बारे में