पुंछ में कुख्यात अपराधी को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया

Ads

पुंछ में कुख्यात अपराधी को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 04:38 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 04:38 PM IST

जम्मू, 28 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी को जन सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मेंढर तहसील के सलवाह निवासी हकीम दीन के बेटे मोहम्मद यूसुफ को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसका आपराधिक इतिहास है और मेंढर थाने में उसके खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि बार-बार कानूनी कार्रवाई के बावजूद वह गैरकानूनी और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहा, जिससे मेंढर और आसपास के इलाकों में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था भंग हुई।

उन्होंने बताया कि आपराधिक कृत्यों में उसकी लगातार संलिप्तता और जन सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे को देखते हुए एक रिपोर्ट तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को प्रस्तुत की गई, जिसने जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत यूसुफ की हिरासत को मंजूरी दे दी।

भाषा

शुभम मनीषा

मनीषा