जम्मू में पीएसए के तहत कुख्यात अपराधी हिरासत में लिए गए

Ads

जम्मू में पीएसए के तहत कुख्यात अपराधी हिरासत में लिए गए

  •  
  • Publish Date - September 13, 2025 / 10:13 PM IST,
    Updated On - September 13, 2025 / 10:13 PM IST

जम्मू, 13 सितंबर (भाषा) जम्मू में एक कथित अपराधी को सख्त जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत शनिवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अरनिया के कल्याणा गांव का निवासी अर्जुन कुमार उर्फ ‘बिल्लू’ एक दुर्दांत अपराधी है, जिसका हिंसक और जघन्य अपराधों में शामिल होने का इतिहास रहा है।

उन्होंने बताया कि कुमार को कई बार गिरफ्तार किए जाने और कानूनी कार्रवाइयां किए जाने के बावजूद उसने लगातार कानून का उल्लंघन किया और आपराधिक गतिविधियों में अपनी संलिप्तता जारी रखी है, जिससे सार्वजनिक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नियमित कानूनी कार्रवाईयों से जब उसके गैरकानूनी आचरण पर रोक नहीं लग पाई, तो सार्वजनिक व्यवस्था की रक्षा और आगे के आपराधिक कृत्यों को रोकने के लिए उसे जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लेना जरूरी समझा गया।’’

प्रवक्ता ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में बार-बार शामिल होने के बाद आरोपी के खिलाफ ऐसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के लिए कई प्राथमिकी दर्ज की गईं।

भाषा प्रीति माधव

माधव