अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में एनएससीएन (आईएम) के उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में एनएससीएन (आईएम) के उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में एनएससीएन (आईएम) के उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया
Modified Date: March 31, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: March 31, 2026 9:28 pm IST

ईटानगर, 31 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में सोमवार को एनएससीएन (आईएम) से जुड़े एक उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

चांगलांग के पुलिस अधीक्षक किर्ली पाडु ने बताया कि उग्रवादी की पहचान जिले के मनमाओ निवासी 30 वर्षीय जुंग्रोन चेना के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और असम राइफल्स के जवानों की मौजूदगी में चेना ने चांगलांग पुलिस के समक्ष .32 मिमी की एक पिस्तौल, एक मैगज़ीन, पांच कारतूस और सिम कार्ड के साथ एक हैंडसेट के साथ आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला उग्रवादी 2015 में एनएससीएन (आर) में शामिल हुआ और बाद में 2022 में एनएससीएन (आईएम) में शामिल हो गया।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी से पुलिस और असम राइफल्स द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है।

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में