देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 152 दिन में सबसे कम

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 152 दिन में सबसे कम

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 152 दिन में सबसे कम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: August 22, 2021 10:40 am IST

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,948 नए मामले सामने आए और कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,53,398 रह गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.09 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,24,24,234 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देश में महामारी से 403 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 4,34,367 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,53,398 रह गई है जो कि पिछले 152 दिन में सबसे कम है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.57 प्रतिशत हो गई है जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 7,942 की गिरावट देखी गई है। शनिवार को 15,85,681 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद देश में अब तक की गई कुल जांच की संख्या बढ़कर 50,62,56,239 हो गई है।

दैनिक संक्रमण की दर 1.95 प्रतिशत दर्ज की गई है जो कि पिछले 27 दिन में तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर दो प्रतिशत दर्ज की गई है। यह पिछले 58 दिन के दौरान तीन प्रतिशत से कम रही है।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 3,16,36,469 लोग कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं और मृतक दर 1.34 प्रतिशत दर्ज की गई है।

भाषा यश मानसी

मानसी


लेखक के बारे में