ओडिशा: बस और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 10 घायल

ओडिशा: बस और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 10 घायल

ओडिशा: बस और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, 10 घायल
Modified Date: January 27, 2024 / 03:19 pm IST
Published Date: January 27, 2024 3:19 pm IST

भुवनेश्वर, 27 जनवरी (भाषा) ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक निजी कोचिंग सेंटर के छात्रों को ले जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लड़कियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना दासपल्ला इलाके के सहलाभंगा जंगल में उस समय हुई जब 50 छात्रों को लेकर बस शुक्रवार को पिकनिक के लिए बोलांगीर जिले की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बताया दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य लड़की ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घायल छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। भाषा योगेश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में