बारीपदा, दो मार्च (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से उन पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना महादेवसाल के पास करंजिया-खिचिंग मार्ग पर हुई।
रारूअन थाने के प्रभारी सुमंत सेठी ने बताया कि मृतकों में दो लोगों की पहचान माताराम गगराई (60) और रजत कुमार चत्तर (26) के रूप में हुई हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को करंजिया उपमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा यासिर नरेश
नरेश