नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए मलेशियाई खिलाड़ी डॉयस ये सान ली को आसानी से हराकर कनाडा के ओंटारियो में चल रही विश्व स्क्वाश जूनियर व्यक्तिगत चैंपियनशिप के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
महिला विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज और पिछली बार की कांस्य पदक विजेता अनाहत ने बुधवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 11-4, 11-8, 11-3 से हराया।
क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला मिस्र की हबीबा रिज्क से होगा।
पुरुष वर्ग में हालांकि भारत को निराशा हाथ लगी तथा आर्यवीर दीवान अंतिम 16 से आगे नहीं बढ़ पाए।
एशियाई अंडर-19 चैंपियन आर्यवीर अमेरिकी खिलाड़ी यासीन शलाबी से 4-11, 1-11, 5-11 से हार गए।
भाषा
पंत
पंत