Help to farmers of the state: बारिश से बर्बाद किसानों को सरकार की मदद.. सीएम ने दी 291.59 करोड़ रुपये की मंजूरी, 1.26 लाख किसान आपदा से प्रभावित
ओडिशा भाजपा नेता सिद्धांत महापात्रा ने मुख्यमंत्री के दौरे को सराहते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा, “20 दिसंबर से 28 दिसंबर …
CG Farmer News/ Image Credit: IBC24 File Photo
Help amount approved for farmers in Odisha : भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि राज्य सरकार ने हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की मदद के लिए 291.59 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की है। यह सहायता राज्य के तटीय इलाकों में स्थित 16 जिलों के किसानों को दी जाएगी, जिनकी भूमि बारिश के कारण बर्बाद हो गई है।
मुख्यमंत्री माझी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सरकार के आकलन के मुताबिक, कुल 6,66,720 किसानों की 2,26,791 हेक्टेयर कृषि भूमि पर बेमौसम बारिश का गंभीर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा, "हमने स्थिति का आकलन करने के बाद 100 किसानों के लिए 291.59 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।"
Help amount approved for farmers in Odisha : गौरतलब है कि 30 दिसंबर, 2024 को मुख्यमंत्री माझी ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी के साथ गजपति और गंजम जिलों का दौरा किया था। वहां उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को समझा। माझी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नुकसान का सटीक आकलन करें और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता राशि किसानों तक पहुंचाएं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 1.26 लाख किसान इस बेमौसम बारिश से प्रभावित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बीमा कराने वाले किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क कर अपनी क्षतिग्रस्त फसलों की जानकारी दें।
Help amount approved for farmers in Odisha : इस बीच, ओडिशा भाजपा नेता सिद्धांत महापात्रा ने मुख्यमंत्री के दौरे को सराहते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा, "20 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच हुई अनियमित बारिश ने गंजम सहित कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से स्थिति का जायजा लिया है।"
महापात्रा ने आगे कहा, "मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार किसानों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।"
Help amount approved for farmers in Odisha : मुख्यमंत्री माझी ने पहले भी किसानों को उनकी फसल क्षति के लिए शीघ्र मुआवजा देने का वादा किया था। सरकार के इन कदमों से प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Odisha CM Mohan Majhi announces Rs 291.59 cr aid for farmers affected by unseasonal rain

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm