विधानसभा में स्पीकर के आसन के समीप आकर विधायक ने उठाई कुर्सी, फिर किया ये काम, सदन में मचा बवाल

Odisha Assembly : पार्टी के मुख्य सचेतक ताराप्रसाद ने अध्यक्ष के फैसले से नाराजगी जताते हुए अपना हेडफोन भी निकालकर फेंक दिया

विधानसभा में स्पीकर के आसन के समीप आकर विधायक ने उठाई कुर्सी, फिर किया ये काम, सदन में मचा बवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 30, 2022 1:16 am IST

भुवनेश्वर । Odisha Assembly session  : ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति के आचरण को अनुचित व्यवहार करार दिया। दरअसल, विधायक ने खनन क्षेत्र में कथित अनियमितताओं पर चर्चा कराने की मांग खारिज किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप कुर्सी उठा ली।

<<*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*>>

पार्टी के मुख्य सचेतक ताराप्रसाद ने अध्यक्ष के फैसले से नाराजगी जताते हुए अपना हेडफोन भी निकालकर फेंक दिया। पात्रो ने कहा, ” आप सदन के एक वरिष्ठ सदस्य हैं और विधानसभा में ऐसा व्यवहार उचित नहीं है।”

इससे पहले, कांग्रेस विधायक ने एक स्थगन प्रस्ताव के जरिये खनन अनियमितताओं पर सदन में चर्चा कराने की मांगी की। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन मालिक ओडिशा को लूट रहे हैं और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: 7वें वेतनमान के एरियर का नहीं हुआ भुगतान, भोपाल के मेडिकल टीचर्स ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Odisha Assembly session : वहीं, विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ढांचे की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया, जहां राज्य सरकार एक धरोहर गलियारे का निर्माण कर रही है।

शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए पुरी से भाजपा विधायक जयंत सारंगी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की अनुमति के बिना 12वीं शताब्दी के मंदिर के निकट श्रीमंदिर धरोहर गलियारा परियोजना के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण पर आरोप तय, 40 पन्ने के आरोप पत्र में 10 लोग गवाह


लेखक के बारे में