ओडिशा सरकार ने खनन विधेयक पर विधानसभा के विशेष सत्र की विपक्ष की मांग खारिज की

ओडिशा सरकार ने खनन विधेयक पर विधानसभा के विशेष सत्र की विपक्ष की मांग खारिज की

ओडिशा सरकार ने खनन विधेयक पर विधानसभा के विशेष सत्र की विपक्ष की मांग खारिज की
Modified Date: August 24, 2026 / 12:37 am IST
Published Date: August 24, 2026 12:37 am IST

भुवनेश्वर, 23 अगस्त (भाषा) ओडिशा के संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने संसद द्वारा हाल ही में पारित खदान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग को रविवार को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि किसी विशेष सत्र की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस मुद्दे पर जल्द ही बुलाए जाने वाले मॉनसून सत्र के दौरान चर्चा की जा सकती है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने इस विधेयक पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी।

नए खनन कानून को ‘ओडिशा-विरोधी’ और राज्य के हितों के लिए नुकसानदेह बताते हुए दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर एक विशेष सत्र और सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में