ओडिशा में जून 2024 से महिलाओं के खिलाफ अपराध के 71,769 मामले दर्ज: मुख्यमंत्री माझी

ओडिशा में जून 2024 से महिलाओं के खिलाफ अपराध के 71,769 मामले दर्ज: मुख्यमंत्री माझी

ओडिशा में जून 2024 से महिलाओं के खिलाफ अपराध के 71,769 मामले दर्ज: मुख्यमंत्री माझी
Modified Date: September 28, 2026 / 05:16 pm IST
Published Date: September 28, 2026 5:16 pm IST

भुवनेश्वर, 28 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि ओडिशा में जून 2024 से जुलाई 2026 के बीच विभिन्न थानों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 71,769 मामले दर्ज किए गए।

कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस के एक सवाल के लिखित जवाब में माझी ने बताया कि जून से दिसंबर 2024 के बीच राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 18,013 मामले दर्ज किए गए, जबकि वर्ष 2025 में ऐसे 32,687 मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत से जुलाई के अंत तक महिलाओं के खिलाफ अपराध के 21,069 मामले दर्ज किए गए।

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार जून 2024 में सत्ता में आई थी।

माझी ने बताया कि इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने 13,806 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 13,319 पुरुष और 487 महिलाएं/ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच इकाइयों (आईयूसीएडब्ल्यू) को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल भीड़ हिंसा, अवैध रूप से बंधक बनाए जाने और महिलाओं से सड़क पर छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामलों (जिनमें दुष्कर्म, नाबालिगों से दुष्कर्म और तेजाब हमले शामिल हैं) की निगरानी और पर्यवेक्षण जिला पुलिस अधीक्षक या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में