नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद ओडिशा मूल के अनिवासी भारतीय दंपति लापता: अधिकारी

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद ओडिशा मूल के अनिवासी भारतीय दंपति लापता: अधिकारी

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद ओडिशा मूल के अनिवासी भारतीय दंपति लापता: अधिकारी
Modified Date: August 27, 2026 / 05:37 pm IST
Published Date: August 27, 2026 5:37 pm IST

भुवनेश्वर, 27 अगस्त (भाषा) नेपाल में एक दिन पहले आई अचानक बाढ़ के बाद ओडिशा मूल के अनिवासी भारतीय दंपति लापता हो गये। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दंपति से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नेपाल में संकट में फंसे ओडिशा के लोगों की मदद के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी प्रीतीश पांडा ने बताया कि ओडिशा के खुर्दा जिले के मूल निवासी संदीप मोहपात्रा और उनकी पत्नी सिद्धार्थी कुमारी साहू 2018 से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नेपाल में अचानक बाढ़ आने के बाद से दोनों लापता हैं।

पांडा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक सफल नहीं हो पाए हैं। उनके मोबाइल फोन बंद मिले हैं।’’

दंपति के अलावा संबंधित अधिकारियों को भुवनेश्वर की एक फुटबॉल टीम के नेपाल दौरे पर होने के संबंध में भी जानकारी मिली।

उन्होंने बताया, ‘‘बुधवार को खिलाड़ियों के मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनके परिजन परेशान थे। आज (बृहस्पतिवार को) हमने उनके कोच से संपर्क किया। वे सुरक्षित हैं।’’

पांडा ने बताया कि फुटबॉल खिलाड़ी और उनके कोच पोखरा में हैं, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से करीब 200 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने बताया कि उन्हें सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोडल अधिकारी ने विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पुरी निवासी राकेश रंजन पांडा और उनके दो सहयोगी बृहस्पतिवार सुबह भारत लौट आए।

उन्होंने बताया कि ये तीनों लोग बुधवार को नेपाल में थे।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में