ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की ‘दक्षिण मोड़’ रस्म को रोकना पड़ा
ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की 'दक्षिण मोड़' रस्म को रोकना पड़ा
पुरी, 21 जुलाई (भाषा) पुरी में मंगलवार को हुई भारी बारिश और गुंडिचा मंदिर के पास जलभराव के कारण रथयात्रा के तीन में से दो रथों के ‘दक्षिण मोड़’ अनुष्ठान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने बताया कि भारी बारिश के कारण अनुष्ठान बीच में ही रोकना पड़ा।
उन्होंने बताया कि देवी सुभद्रा के ‘दर्पदलन’ रथ का दक्षिण- मोड़ पूरा हो गया था। हालांकि, भगवान बलभद्र के ‘तलध्वज’ रथ का दक्षिण मोड़ शुरू होने के बाद अनुष्ठान को बारिश के कारण रोकना पड़ा, जबकि भगवान जगन्नाथ के ‘नंदीघोष’ रथ का दक्षिण मोड़ अभी होना बाकी है।
पाढ़ी ने कहा कि ‘तलध्वज’ रथ का दक्षिण मोड़ अब बुधवार को पूरा कराया जाएगा। उसी दिन ‘नंदीघोष’ रथ का दक्षिण मोड़ भी कराया जाएगा।
भाषा
राखी रंजन
रंजन

Facebook


