ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - May 22, 2022 / 08:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

भुवनेश्वर, 22 मई (भाषा) ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,88,372 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, लिहाजा मृतकों की कुल संख्या अब भी 9,126 है।

बुलेटिन में कहा गया है ओडिशा में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 110 है जबकि कुल 12,79,083 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। शनिवार को 21 लोग संक्रमण से उबरे।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश