ओडिशा : मकान में एक ही परिवार के तीन लोग मृत पाए गए
ओडिशा : मकान में एक ही परिवार के तीन लोग मृत पाए गए
कोरापुट (ओडिशा), 12 फरवरी (भाषा) ओडिशा के कोरापुट जिले में अपने अवास में एक ही परिवार के तीन लोग रविवार को मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस मकान से शव मिले हैं वह अंदर से बंद था। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह मकान लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत तोयापुट गांव में है।
अधिकारी ने कहा कि लिंगा बिसोई का शव एक कमरे में छत से फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी का शव सोफा पर पड़ा था और उनके चार साल के बेटे का शव जमीन पर पड़ा मिला।
पुलिस को शक है कि बिसोई ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
भाषा
सुरभि धीरज
धीरज

Facebook


