ओडिशा : बालासोर में दो चचेरी बहनें तलाब में डूबी

ओडिशा : बालासोर में दो चचेरी बहनें तलाब में डूबी

ओडिशा : बालासोर में दो चचेरी बहनें तलाब में डूबी
Modified Date: May 3, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: May 3, 2026 8:11 pm IST

बालासोर, तीन मई (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में रविवार को एक तालाब में नहाते समय दो चचेरी बहनों की कथित तौर पर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों की पहचान अन्नपूर्णा मलिक और अन्यासा मलिक के तौर पर हुई है और दोनों की उम्र करीब 10 वर्ष थी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा खांतापाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के भुइनपाड़ा गांव में हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़कियां पूर्वाह्न करीब 11 बजे तालाब में नहाने गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। परिवार को बाद में दोनों तलाब में मिलीं और तत्काल उन्हें नीलगिरी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह डूबने का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।’’

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में