Delhi News: ‘तेरे पेट में लात मार के बच्चा गिरा दूंगा’.., प्रेग्नेंट महिला ने की ये डिमांड तो भड़क उठा कैब ड्राइवर, दे डाली धमकी
Cab Driver Threatens Pregnant Woman: ‘तेरे पेट में लात मार के बच्चा गिरा दूंगा’.., प्रेग्नेंट महिला ने की ये डिमांड तो भड़क उठा कैब ड्राइवर, दे डाली धमकी

Cab Driver Threatens Pregnant Woman/Image Credit: Meta AI
- AC चलाने के लिए कहा तो प्रेग्नेंट महिला पर भड़का ओला ड्राइवर
- प्रेग्नेंट महिला को दी पेट में लात मारकर बच्चा गिराने की धमकी
- महिला ने लिंक्डइन पर पोस्ट कर घटना का जिक्र किया
Cab Driver Threatens Pregnant Woman: नई दिल्ली। देश की राजधानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गर्भवती महिला ने ओला कैब ड्राइवर पर एसी चलाने के लिए कहा तो उस पर भड़क उठा और उसके ही बच्चे को जान से मारने की धमकी दे डाली। यह घटना तब हुई जब महिला ने नोएडा एक्सटेंशन से साकेत, दिल्ली तक की सफर के दौरान ड्राइवर से एसी चालू करने को कहा। महिला ने इस घटना की जानकारी लिंक्डइन पर दी है। इतना ही नहीं ओला और उसके सीईओ भाविश अग्रवाल से ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Read More: Bhilai Jadu-Tona Video: नवरात्रि के बीच जादू-टोना.. इस इरादे से घर के सामने फेंका मरा हुआ मुर्गा, सिंदूर और नींबू, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग
लिंक्डइन पर पोस्ट कर महिला ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि, मैंने नोएडा एक्सटेंशन से साकेत तक के लिए कैब बुक की थी। सफर के दौरान जब मैंने एसी चलाने के लिए कहा तो ड्राइवर ने साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं उसने मुझे धमकाते हुए कहा, 'तेरे पेट में लात मार के बच्चा गिरा दूंगा', जबकि उसे पता था कि मैं गर्भवती हूं। महिला ने दावा किया कि, ड्राइवर ने उसे बीच रास्ते में ही कैब से उतरने के लिए मजबूर किया और धमकाते हुए कहा, अभी आगे देखो क्या-क्या होता है।
Read More: PM Kaushal Vikas Yojana: इस योजना के तहत अपना भविष्य संवार सकते हैं बेरोजगार युवा, फ्री ट्रेनिंग के साथ हर महीने मिलेगा इतने हजार रुपए, ऐसे करें अप्लाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसने ओला के कस्टमर सपोर्ट में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है और महिला हेल्पलाइन पर भी घटना की सूचना दी है। हालांकि, महिला को भी कंपनी ने आश्वासन दिया और कहा कि, ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई है। कंपनी ने कहा, हम ओला कैब के साथ आपकी यात्रा के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी मांगना चाहते हैं। कंपनी ने कहा, हमने पार्टनर के खिलाफ उचित कार्रवाई की है ताकि निकट भविष्य में इस तरह की समस्याओं को खत्म किया जा सके।
Web Title: Ola driver got angry when pregnant woman asked him to turn on AC

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm