उमर ने प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की, सार्वजनिक मुद्दों के समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया

उमर ने प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की, सार्वजनिक मुद्दों के समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया

उमर ने प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की, सार्वजनिक मुद्दों के समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया
Modified Date: April 17, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: April 17, 2026 7:20 pm IST

जम्मू, 17 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कई विधायकों, प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों से मुलाकात की तथा उन्हें संबंधित विभिन्न मुद्दों व चिंताओं के समाधान का आश्वासन दिया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व मंत्री और विधायक अब्दुल माजिद वानी तथा पूर्व विधायक चमन लाल ने रामबन जिले में अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बात की।

‘इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स’ जम्मू-कश्मीर चैप्टर के अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें एकीकृत भवन उपनियमों में हाल ही में किए गए संशोधनों से उत्पन्न मुद्दों से अवगत कराया।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविंदर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बात की।

प्रवक्ता ने बताया कि कई व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपनी शिकायतों के समाधान की मांग की।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आश्वासन दिया कि सभी उचित मुद्दों का समयबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में