कारगिल विजय दिवस पर बंगाल के मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन किया, उनके ‘दृढ़ संकल्प’ की सराहना की

कारगिल विजय दिवस पर बंगाल के मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन किया, उनके ‘दृढ़ संकल्प’ की सराहना की

कारगिल विजय दिवस पर बंगाल के मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन किया, उनके ‘दृढ़ संकल्प’ की सराहना की
Modified Date: July 26, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: July 26, 2026 11:28 am IST

कोलकाता, 26 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को रविवार को श्रद्धांजलि दी और विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर उनके ‘‘फौलादी जज्बे’’ को नमन किया।

शुभेंदु ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में देश की ‘‘एक-एक इंच भूमि’’ की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के ‘‘अद्वितीय साहस और अटूट संकल्प’’ को याद किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हिमालय की दुर्गम चोटियों पर उन्होंने वीरता का स्वर्णिम अध्याय लिखा और यह सुनिश्चित किया कि तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराता रहे।’’

उन्होंने कहा कि सैनिकों का बलिदान, दृढ़ता और बहादुरी देश के लिए ‘‘शाश्वत गौरव’’ का विषय है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘‘वीर जवानों’’ को नमन किया।

कारगिल विजय दिवस 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की स्मृति में हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है।

भाषा सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में